
उत्तराखंड के बाजपुर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। लेवड़ा नदी में आई बाढ़ देखने दोस्तों के साथ गए 11 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।रविवार को पहाड़ पर हुई बारिश से लेवड़ा नदी में बाढ़ आ गई। गांव खमरिया निवासी यश(11) दोस्तों के साथ बाढ़ देखने बेरिया दौलत रोड पर निकाला था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह पानी के तेज बहाव में बहता चला गया। बच्चों ने देखा तो शोर मचा दिया। जिस पर आसपास के लोग एत्रित हो गए और बच्चे को ढूंढने लगे।