Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.
देहरादून के परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने परेड की सलामी ली। साथ में सीएम धामी भी मौजूद रहे। इस दौरान कई विभागों की झांकियां भी निकाली गई। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने कहा कि आज हमारी पहचान केवल आर्थिक य सैन्य ताकत तक सीमित नहीं है। हमारी उपलब्धियां अब विज्ञान, तकनीक, खेल एवं संस्कृति में भी अद्वितीय हैं।राज्यपाल ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर शहीदों को स्मरण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान निर्माताओं को भी नमन किया है।
