Skip to content
Prime Bharat

Prime Bharat

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Tags

breaking news dehardun news dehradun dehradun crime news dehradun hindi news dehradun latest news dehradun news dehradun police haldwani latest news him him varta himvarta himvarta हिमवार्ता hindi news latest hindi news latest news live news news Rajya Setu Aayog Setu Aayog today news top news Uttarakhand uttarakhand news uttarakhand news live uttarakhand news today Uttarakhand Niwas New Delhi uttrakhand news varta उत्तराखंड उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड पुलिस उत्तराखंड में हादसा उत्तराखंड समाचार उत्तराखंड हिंसा देहरादून देहरादून न्यूज़ देहरादून बारिश न्यूज देहरादून लेटेस्ट न्यूज़ मौसम उत्तराखंड लाइव न्यूज़ वार्ता हिम हिम वार्ता हिमवार्ता

Categories

  • Blog
  • उत्तराखंड
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • देश/दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • साहित्य/संस्कृति
  • सिनेमा/मनोरंजन
  • सेहत
  • उत्तराखंड
  • साहित्य/संस्कृति
  • राजनीति
  • देश/दुनिया
  • क्राइम न्यूज़
  • सेहत
  • खेल
  • शिक्षा
  • सिनेमा/मनोरंजन
Watch Online
  • Home
  • Blog
  • दिल्ली में चलती स्लीपर बस में महिला के साथ दुष्कर्म, बस में सात किलोमीटर तक होती रही ‘दरिंदगी’, दो गिरफ्तार
  • Blog

दिल्ली में चलती स्लीपर बस में महिला के साथ दुष्कर्म, बस में सात किलोमीटर तक होती रही ‘दरिंदगी’, दो गिरफ्तार

primebharat May 14, 2026

दिल्‍ली के रानी बाग में दो युवकों ने चलती बस में 30 वर्षीय महिला से गैंगरेप किया. पुल‍िस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली एक बार फिर दागदार हो गई है, रानी बाग इलाके से सोमवार देर रात हुई एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.रानी बाग इलाके में चलती स्‍लीपर बस में एक 30 वर्षीय महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया, जिससे राजधानी में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई, बस को जब्त कर लिया गया.

डीसीपी आउटर बेस्ट विक्रम सिंह के मुताबिक पीड़िता पीतमपुरा इलाके में रहती है. पीड़िता ने बयान दिया है कि वह मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है, सोमवार रात अपना काम खत्म कर पैदल घर लौट रही थी. जब वह सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास पहुंची, तो वहां एक स्लीपर बस आकर रुकी. पीड़िता ने वहां खड़े एक युवक से समय पूछा, लेकिन सहायता करने के बजाय आरोपियों ने उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया.

सात किलोमीटर तक होती रही ‘दरिंदगी’

पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है कि जैसे ही उसे अंदर खींचा गया, आरोपियों ने बस का दरवाजा बंद कर दिया. चालक बस चलाने लगा. करीब दो घंटे तक बस नांगलोई मेट्रो स्टेशन के आसपास लगभग सात किलोमीटर के दायरे में घूमती रही और इस दौरान दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. रात करीब दो बजे आरोपियों ने पीड़िता को लहूलुहान हालत में सड़क पर फेंक दिया. इसके बाद फरार हो गए. वारदात के बाद पीड़िता ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी.

पर्दे लगे होने के बाहर किसी को कुछ नहीं दिखा

पुलिस जांच में ये बात सामने आई है कि बस के अंदर पर्दे लगे हुए थे. इससे कारण बाहर से अंदर की गतिविधियां दिखाई नहीं दे रही थीं. पुलिस ने बिहार के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली इस बस को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच कराई है. बस को कब्जे में ले लिया है. चिकित्सकों ने पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन पीड़िता ने इससे इनकार कर दिया. उसने बताया कि उसका पति टीबी का मरीज है. घर पर बच्चे हैं. आर्थिक तंगी व बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी के कारण वह गंभीर चोटों के बावजूद घर से ही इलाज करा रही है.

दो आरोपी गिरफ्तार

डीसीपी विक्रम सिंह के मुताबिक पीड़िता के बयान और शिकायत के आधार पर मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली गई थी. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया था. मामले में उमेश और राजेंद्र नाम के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है. बस को कब्जे में लिया गया है. हालांकि इस पूरे मामले में डीसीपी ने पैसों को लेकर आपसी विवाद की भी बात कही है.

Post navigation

Previous पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में पथराव, जमकर चले ईंट पत्थर, आरोपियों की तलाश तेज
Next देहरादून में स्कूल परिसर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

यमुना तट पर मां श्यामा देवी को अंतिम विदाई, जसपाल राणा की याद में भावुक हुआ पैतृक गांव
  • Blog

यमुना तट पर मां श्यामा देवी को अंतिम विदाई, जसपाल राणा की याद में भावुक हुआ पैतृक गांव

June 29, 2026
कैलाश मानसरोवर यात्रा से पहले अलर्ट ! बिना वीजा-परमिट न करें सफर कैलाश मानसरोवर
  • Blog

कैलाश मानसरोवर यात्रा से पहले अलर्ट ! बिना वीजा-परमिट न करें सफर

June 28, 2026
जिम में वर्कआउट बना आखिरी सफर, एसओजी जवान की हार्ट अटैक से मौत एसओजी जवान
  • Blog

जिम में वर्कआउट बना आखिरी सफर, एसओजी जवान की हार्ट अटैक से मौत

June 20, 2026
हर दिशा से जुड़ रहा उत्तराखंड
SWAROJGAR EVAM UDYAMITA YOJANA

Recent Posts

  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बीआईएस की राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
  • राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- ‘लोकतंत्र बचाने की कर रहे हैं कोशिश’
  • कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक जगमगाएगा मार्ग, लगेंगे सोलर लाइट्स
  • राजाजी पार्क की चीला रेंज में छाई नन्हे हाथियों की दोस्ती, मां की कमी को कर रही है पूरा
  • दिल्ली-दून हाईवे पर बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर

You may have missed

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बीआईएस की राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
  • उत्तराखंड
  • राजनीति

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बीआईएस की राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

October 7, 2026
राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- ‘लोकतंत्र बचाने की कर रहे हैं कोशिश’
  • देश/दुनिया

राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- ‘लोकतंत्र बचाने की कर रहे हैं कोशिश’

October 6, 2026
कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक जगमगाएगा मार्ग, लगेंगे सोलर लाइट्स
  • उत्तराखंड

कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक जगमगाएगा मार्ग, लगेंगे सोलर लाइट्स

October 6, 2026
राजाजी पार्क की चीला रेंज में छाई नन्हे हाथियों की दोस्ती, मां की कमी को कर रही है पूरा
  • उत्तराखंड

राजाजी पार्क की चीला रेंज में छाई नन्हे हाथियों की दोस्ती, मां की कमी को कर रही है पूरा

October 6, 2026
  • उत्तराखंड
  • साहित्य/संस्कृति
  • राजनीति
  • देश/दुनिया
  • क्राइम न्यूज़
  • सेहत
  • खेल
  • शिक्षा
  • सिनेमा/मनोरंजन
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.