Skip to content
Prime Bharat

Prime Bharat

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Tags

breaking news dehardun news dehradun dehradun crime news dehradun hindi news dehradun latest news dehradun news dehradun police haldwani latest news him him varta himvarta himvarta हिमवार्ता hindi news latest hindi news latest news live news news Rajya Setu Aayog Setu Aayog today news top news Uttarakhand uttarakhand news uttarakhand news live uttarakhand news today Uttarakhand Niwas New Delhi uttrakhand news varta उत्तराखंड उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड पुलिस उत्तराखंड में हादसा उत्तराखंड समाचार उत्तराखंड हिंसा देहरादून देहरादून न्यूज़ देहरादून बारिश न्यूज देहरादून लेटेस्ट न्यूज़ मौसम उत्तराखंड लाइव न्यूज़ वार्ता हिम हिम वार्ता हिमवार्ता

Categories

  • Blog
  • उत्तराखंड
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • देश/दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • साहित्य/संस्कृति
  • सिनेमा/मनोरंजन
  • सेहत
  • उत्तराखंड
  • साहित्य/संस्कृति
  • राजनीति
  • देश/दुनिया
  • क्राइम न्यूज़
  • सेहत
  • खेल
  • शिक्षा
  • सिनेमा/मनोरंजन
Watch Online
  • Home
  • Blog
  • प.बंगाल: पूर्व डिप्टी कमिश्नर की हवेली का ताला तोड़कर ED की रेड, कई जगहों पर छापेमारी
  • Blog

प.बंगाल: पूर्व डिप्टी कमिश्नर की हवेली का ताला तोड़कर ED की रेड, कई जगहों पर छापेमारी

primebharat May 22, 2026

ईडी की छापेमारी आज तड़के शुरू हुई, पूर्व डिप्टी कमिश्नर की हवेली में भी छापेमारी जारी है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आज शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के कई मामलों को लेकर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक इन छापेमारी में कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास और लैंड माफिया बिस्वजीत पोद्दार, जिसे सोना पप्पू के नाम से भी जाना जाता है, शामिल हैं.

बता दें, शांतनु सिन्हा और पप्पू दोनों फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं. इन दोनों को इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था. कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी के अलावा, मुर्शिदाबाद जिले के कंडी में सिन्हा बिस्वास के मालिकाना हक वाली एक आलीशान हवेली पर भी छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. ईडी (ED) की छापेमारी और तलाशी अभियान आज तड़के शुरू हुई. इसके तुरंत बाद, ईडी अधिकारियों की एक और टीम मध्य कोलकाता के रॉयड स्ट्रीट स्थित एक होटल पहुंची.

जांच करने वाले अधिकारियों ने पहले होटल मैनेजर से बात की और फिर वहां रेड और सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि होटल मालिक को पूछताछ के लिए जल्द से जल्द होटल में आने को कहा गया है. ED अधिकारियों की तीसरी टीम साउथ कोलकाता के कस्बा में एक पुलिस ऑफिसर के घर पहुंची और वहां भी रेड और सर्च ऑपरेशन किया. पता चला है कि वह पुलिस ऑफिसर सिन्हा बिस्वास का करीबी है.

सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इन मनी लॉन्ड्रिंग-कम-लैंड-लिंक्ड सिंडिकेट मामलों के सिलसिले में बिजनेसमैन, होटल मालिक और संबंधित पुलिस ऑफिसर के नाम सिन्हा बिस्वास और सोना पप्पू से जांच अधिकारी की पूछताछ के दौरान सामने आए. अब इस संबंध में सबूत जुटाने के लिए रेड और सर्च ऑपरेशन किए जा रहे हैं.

इस बीच, जांच अधिकारियों की चौथी टीम मुर्शिदाबाद जिले के कंडी में सिन्हा बिस्वास की हवेली पहुंची और वहां भी रेड और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. कंडी म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर आठ में यह घर सिन्हा बिस्वास का पुश्तैनी घर बताया जाता है. उनकी बहन गौरी बिस्वास, जो तृणमूल कांग्रेस की कंडी म्युनिसिपैलिटी की वाइस-चेयरमैन हैं, इसी हवेली में रहती थीं. हालांकि, स्थानीय लोगों ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में सिन्हा बिस्वास के गिरफ्तार होने के बाद से यह घर बंद था. शुक्रवार सुबह, ED अधिकारियों को हवेली के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसना पड़ा. वहां रेड और सर्च जारी है.

Post navigation

Previous भोजशाला मामला: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष
Next उत्तराखंड यमुनोत्री धाम का खुला खजाना, मंदिर समिति की छप्परफाड़ हो रही कमाई

Related Stories

यमुना तट पर मां श्यामा देवी को अंतिम विदाई, जसपाल राणा की याद में भावुक हुआ पैतृक गांव
  • Blog

यमुना तट पर मां श्यामा देवी को अंतिम विदाई, जसपाल राणा की याद में भावुक हुआ पैतृक गांव

June 29, 2026
कैलाश मानसरोवर यात्रा से पहले अलर्ट ! बिना वीजा-परमिट न करें सफर कैलाश मानसरोवर
  • Blog

कैलाश मानसरोवर यात्रा से पहले अलर्ट ! बिना वीजा-परमिट न करें सफर

June 28, 2026
जिम में वर्कआउट बना आखिरी सफर, एसओजी जवान की हार्ट अटैक से मौत एसओजी जवान
  • Blog

जिम में वर्कआउट बना आखिरी सफर, एसओजी जवान की हार्ट अटैक से मौत

June 20, 2026
हर दिशा से जुड़ रहा उत्तराखंड
SWAROJGAR EVAM UDYAMITA YOJANA

Recent Posts

  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बीआईएस की राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
  • राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- ‘लोकतंत्र बचाने की कर रहे हैं कोशिश’
  • कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक जगमगाएगा मार्ग, लगेंगे सोलर लाइट्स
  • राजाजी पार्क की चीला रेंज में छाई नन्हे हाथियों की दोस्ती, मां की कमी को कर रही है पूरा
  • दिल्ली-दून हाईवे पर बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर

You may have missed

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बीआईएस की राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
  • उत्तराखंड
  • राजनीति

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बीआईएस की राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

October 7, 2026
राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- ‘लोकतंत्र बचाने की कर रहे हैं कोशिश’
  • देश/दुनिया

राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- ‘लोकतंत्र बचाने की कर रहे हैं कोशिश’

October 6, 2026
कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक जगमगाएगा मार्ग, लगेंगे सोलर लाइट्स
  • उत्तराखंड

कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक जगमगाएगा मार्ग, लगेंगे सोलर लाइट्स

October 6, 2026
राजाजी पार्क की चीला रेंज में छाई नन्हे हाथियों की दोस्ती, मां की कमी को कर रही है पूरा
  • उत्तराखंड

राजाजी पार्क की चीला रेंज में छाई नन्हे हाथियों की दोस्ती, मां की कमी को कर रही है पूरा

October 6, 2026
  • उत्तराखंड
  • साहित्य/संस्कृति
  • राजनीति
  • देश/दुनिया
  • क्राइम न्यूज़
  • सेहत
  • खेल
  • शिक्षा
  • सिनेमा/मनोरंजन
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.