
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यात्री 30 लोगों के ग्रुप के साथ चार धाम यात्रा के लिए आया था l
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम जानकी चट्टी चौकी से नीचे डंडी-कंडी स्टैंड के पास एक व्यक्ति अचानक गिर गए। उन्हें तत्काल पीएससी जानकी चट्टी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ज्ञानेश्वर ओकार रोलके(55) पुत्र स्व. ओंकार रोलके निवासी ग्राम कन्हेरी महाराष्ट्र के रूप में हुई।