
प्रदेश में बीते 24 घंटे में वनाग्नि की घटनाओं में करीब तीन गुना तक बढ़ाेतरी हुई है। इसमें जंगल को काफी नुकसान पहुंचा है
15 फरवरी से फायर सीजन शुरू हो जाता। 26 अप्रैल तक प्रदेश में जंगल में आग लगने की 100 घटनाएं हुई थी, इसमें 105 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में नुकसान पहुंचा। 27 अप्रैल को 12 वनाग्नि की घटनाओं में करीब 31 हेक्टेयर क्षेत्रफल में जंगल प्रभावित हुआ है। बीते 24 घंटे में राज्य में करीब तीन गुना 33 घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं, इसमें 39 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में जैव विविधता प्रभावित हुई है।