38वें राष्ट्रीय खेलों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार से अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनी आवंटित हो चुकी हैं। इनमें सात कंपनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और तीन कंपनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की है। इन सभी को खेलों से पहले उनके ड्यूटी स्थलों पर तैनात किया जाएगा।
राष्ट्रीय खेलों को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। हर आयोजन स्थल पर दो पुलिस कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों के ठहरने वाले स्थानों पर भी मिनी कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। पुलिस महानिदेशक ने पिछले दिनों पुलिस की तैयारियों का जायजा लिया था।
इसी में बताया गया था कि राष्ट्रीय खेलों की सुरक्षा के लिए करीब 10 हजार पुलिस के जवान और अधिकारी तैनात किए जाएंगे। खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रदेश और देश के करीब 10 हजार खिलाड़ी पहुंचेंगे। इतना ही पुलिस बल भी तैनात किया गया है। आयोजन स्थलों पर वेन्यू कमांडर की जिम्मेदारी आला अधिकारियों को दी गई है।