लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ स्थित बमेटा बंगर खीमा गांव में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है. यहां परिवार की गैरमौजूदगी में तीन घंटे के भीतर चोर मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए. घटना के दौरान परिवार पास के गांव हरिपुर लच्छी गया हुआ था.
हल्दूचौड़ स्थित बमेटा बंगर खीमा गांव निवासी देवेन्द्र जोशी बाहर नौकरी करते हैं. उनकी पत्नी गीता जोशी घर पर अपनी दो बेटियों के साथ में रहती हैं. उनकी बेटियां बच्चों को ट्यूशन पढातीं है. बुधवार को लगभग 11 बजे गीता जोशी पड़ोस के गांव हरिपुर लच्छी में अपने मायके परिवार के साथ गई थी. इसी बीच अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ कर आलमारियों तथा बेड में रखें सोने -चाँदी के जेवर जिसमें तीन तोला सोने के और एक चांदी की पायल चोरी करके फरार हो गए.
दोपहर करीब तीन बजे जब परिवार लौटकर घर आया. देखा कि आगे का दरवाजा अंदर से बंद है. जिसके बाद उन्होंने पीछे का दरवाजा खोला और घर में घुसे तो सभी दंग रहे गए. कमरों के ताले टूटे पड़े थे. अलमारी और बेड में रखा सामान बिखरा था. सोने -चांदी के जेवर गायब थे. उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी. जिसपर दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल एवं कोतवाल दिनेश फर्त्याल ने आसपास के लोगों से पूछताछ की. साथ-साथ क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किया.
पीड़ित परिवार ने सोने के लगभग तीन तोला से बने जेवर, और चांदी की पायल चोरी होने की बात बताई है. इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल ने कहा बमेठा बंगर खीमा में परिवार की गैरमौजूदगी में चोरी की घटना हुई है. जिसका मौका मुआयना किया गया है. उन्होंने कहा कि चोरी के खुलासे को पुलिस टीम में लगाई गई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
