Skip to content
Prime Bharat

Prime Bharat

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Tags

breaking news dehardun news dehradun dehradun crime news dehradun hindi news dehradun latest news dehradun news dehradun police haldwani latest news him him varta himvarta himvarta हिमवार्ता hindi news latest hindi news latest news live news news Rajya Setu Aayog Setu Aayog today news top news Uttarakhand uttarakhand news uttarakhand news live uttarakhand news today Uttarakhand Niwas New Delhi uttrakhand news varta उत्तराखंड उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड पुलिस उत्तराखंड में हादसा उत्तराखंड समाचार उत्तराखंड हिंसा देहरादून देहरादून न्यूज़ देहरादून बारिश न्यूज देहरादून लेटेस्ट न्यूज़ मौसम उत्तराखंड लाइव न्यूज़ वार्ता हिम हिम वार्ता हिमवार्ता

Categories

  • Blog
  • उत्तराखंड
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • देश/दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • साहित्य/संस्कृति
  • सिनेमा/मनोरंजन
  • सेहत
  • उत्तराखंड
  • साहित्य/संस्कृति
  • राजनीति
  • देश/दुनिया
  • क्राइम न्यूज़
  • सेहत
  • खेल
  • शिक्षा
  • सिनेमा/मनोरंजन
Watch Online
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में फिर डोली धरती, उत्तरकाशी जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, उत्तरकाशी जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

primebharat May 16, 2026

उत्तराखंड के सीमांत जिले उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

उत्तरकाशी (उत्तराखंड): उत्तरकाशी मुख्यालय में देर रात हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया. रात के समय अचानक धरती हल्की कांपने से कई लोग घरों से बाहर निकल आए. हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति नुकसान की सूचना नहीं है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी गई. भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से उत्तर-पूर्व दिशा में करीब चार किलोमीटर दूर जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था. भूकंप के झटके मुख्यालय और आसपास के कुछ क्षेत्रों में महसूस किए गए. भूकंप के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर आ गए. जिला आपदा अधिकारी शार्दुल गुसाई ने बताया देर रात को जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए. लेकिन फिलहाल जिले में कहीं से भी नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है. संबंधित विभागों की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

उत्तरकाशी जिला भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन में आता है. हिमालयी क्षेत्र में भूगर्भीय हलचल के चलते समय-समय पर हल्के भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे भूकंप कई बार धरती के भीतर जमा ऊर्जा को बाहर निकालने का काम करते हैं, लेकिन संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बेहद जरूरी होती है. देर रात आए झटकों के बाद लोगों में भय का माहौल जरूर बना, लेकिन राहत की बात यह रही कि भूकंप बेहद हल्का था और किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और आपात स्थिति में प्रशासन व आपदा कंट्रोल रूम से संपर्क करने की अपील की है. फिलहाल उत्तरकाशी में भूकंप के झटके से किसी भी प्रकार की कोई हानि की खबर सामने नहीं आई है.

गौर हो कि साल 1991 में आए विनाशकारी भूकंप की भयावह यादें आज भी उत्तरकाशी के लोगों के दिलों में जिंदा हैं. 20 अक्तूबर 1991 की मध्य रात्रि आए 6.6 तीव्रता के भूकंप ने जिले में भारी तबाही मचाई थी. इस त्रासदी में करीब 600 लोगों की जान चली गई थी, जबकि पांच हजार से अधिक लोग घायल हुए थे. हजारों मकान धराशायी हो गए थे और पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था. उस भयावह आपदा के बाद से उत्तरकाशी में धरती की हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है. जिले में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं.

आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2016 में जिले में भूकंप के नौ झटके महसूस किए गए थे, जबकि साल 2017 में सर्वाधिक 13 बार धरती डोली थी. इसके बाद भी भूकंपीय गतिविधियां लगातार जारी रहीं. साल 2022 में पांच झटके दर्ज किए गए. विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरकाशी भूकंपीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र में आता है. हिमालयी क्षेत्र में भूगर्भीय हलचल लगातार सक्रिय रहने के कारण यहां समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं. हालांकि अधिकांश झटकों की तीव्रता कम होती है, लेकिन साल 1991 की विभीषिका देख चुके लोगों में हर झटके के साथ दहशत बढ़ जाती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्का झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आते हैं. खासकर बुजुर्गों और उन परिवारों में आज भी डर का माहौल बन जाता है, जिन्होंने साल 1991 की तबाही को अपनी आंखों से देखा था. वहीं प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग लोगों को सतर्क रहने और भूकंप के दौरान बचाव उपाय अपनाने के लिए लगातार जागरूक कर रहा है.

Post navigation

Previous PM मोदी नीदरलैंड में टेक, एनर्जी और ट्रेड संबंधों पर चर्चा और उन्हें बढ़ावा देने के लिए तैयार
Next देहरादून में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में मिले एक करोड़ से अधिक रुपए, छिपाने के लिए बनाया था सीक्रेट केबिन

Related Stories

उत्तराखंड के थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कर्णप्रयाग विवाद से था नाराज़
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कर्णप्रयाग विवाद से था नाराज़

June 29, 2026
हरिद्वार में मौत की टक्कर ! रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड

हरिद्वार में मौत की टक्कर ! रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत

June 29, 2026
रुड़की को मिली खेलों की नई पहचान, सीएम धामी ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण सीएम धामी
  • उत्तराखंड

रुड़की को मिली खेलों की नई पहचान, सीएम धामी ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण

June 28, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड के थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कर्णप्रयाग विवाद से था नाराज़
  • हरिद्वार में मौत की टक्कर ! रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत
  • यमुना तट पर मां श्यामा देवी को अंतिम विदाई, जसपाल राणा की याद में भावुक हुआ पैतृक गांव
  • कैलाश मानसरोवर यात्रा से पहले अलर्ट ! बिना वीजा-परमिट न करें सफर
  • रुड़की को मिली खेलों की नई पहचान, सीएम धामी ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • March 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • January 2024
  • July 2022
  • July 2018

Categories

  • Blog
  • उत्तराखंड
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • देश/दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • साहित्य/संस्कृति
  • सिनेमा/मनोरंजन
  • सेहत

Recent Posts

  • उत्तराखंड के थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कर्णप्रयाग विवाद से था नाराज़
  • हरिद्वार में मौत की टक्कर ! रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत
  • यमुना तट पर मां श्यामा देवी को अंतिम विदाई, जसपाल राणा की याद में भावुक हुआ पैतृक गांव
  • कैलाश मानसरोवर यात्रा से पहले अलर्ट ! बिना वीजा-परमिट न करें सफर
  • रुड़की को मिली खेलों की नई पहचान, सीएम धामी ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण

Recent Comments

    Archives

    • June 2026
    • May 2026
    • March 2026
    • January 2026
    • December 2025
    • November 2025
    • October 2025
    • September 2025
    • August 2025
    • July 2025
    • June 2025
    • May 2025
    • April 2025
    • March 2025
    • February 2025
    • January 2025
    • July 2024
    • June 2024
    • May 2024
    • January 2024
    • July 2022
    • July 2018

    Categories

    • Blog
    • उत्तराखंड
    • क्राइम न्यूज़
    • खेल
    • देश/दुनिया
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • साहित्य/संस्कृति
    • सिनेमा/मनोरंजन
    • सेहत

    Meta

    • Log in
    • Entries feed
    • Comments feed
    • WordPress.org

    About Author

    AF themes

    We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

    Connect with Us

    Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

    You may have missed

    उत्तराखंड के थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कर्णप्रयाग विवाद से था नाराज़
    • उत्तराखंड

    उत्तराखंड के थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कर्णप्रयाग विवाद से था नाराज़

    June 29, 2026
    हरिद्वार में मौत की टक्कर ! रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड

    हरिद्वार में मौत की टक्कर ! रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत

    June 29, 2026
    यमुना तट पर मां श्यामा देवी को अंतिम विदाई, जसपाल राणा की याद में भावुक हुआ पैतृक गांव
    • Blog

    यमुना तट पर मां श्यामा देवी को अंतिम विदाई, जसपाल राणा की याद में भावुक हुआ पैतृक गांव

    June 29, 2026
    कैलाश मानसरोवर यात्रा से पहले अलर्ट ! बिना वीजा-परमिट न करें सफर कैलाश मानसरोवर
    • Blog

    कैलाश मानसरोवर यात्रा से पहले अलर्ट ! बिना वीजा-परमिट न करें सफर

    June 28, 2026

    Recent Posts

    • उत्तराखंड के थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कर्णप्रयाग विवाद से था नाराज़
    • हरिद्वार में मौत की टक्कर ! रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत
    • यमुना तट पर मां श्यामा देवी को अंतिम विदाई, जसपाल राणा की याद में भावुक हुआ पैतृक गांव
    • कैलाश मानसरोवर यात्रा से पहले अलर्ट ! बिना वीजा-परमिट न करें सफर
    • रुड़की को मिली खेलों की नई पहचान, सीएम धामी ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • साहित्य/संस्कृति
    • राजनीति
    • देश/दुनिया
    • क्राइम न्यूज़
    • सेहत
    • खेल
    • शिक्षा
    • सिनेमा/मनोरंजन
    Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.