Skip to content
Prime Bharat

Prime Bharat

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Tags

breaking news dehardun news dehradun dehradun crime news dehradun hindi news dehradun latest news dehradun news dehradun police haldwani latest news him him varta himvarta himvarta हिमवार्ता hindi news latest hindi news latest news live news news Rajya Setu Aayog Setu Aayog today news top news Uttarakhand uttarakhand news uttarakhand news live uttarakhand news today Uttarakhand Niwas New Delhi uttrakhand news varta उत्तराखंड उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड पुलिस उत्तराखंड में हादसा उत्तराखंड समाचार उत्तराखंड हिंसा देहरादून देहरादून न्यूज़ देहरादून बारिश न्यूज देहरादून लेटेस्ट न्यूज़ मौसम उत्तराखंड लाइव न्यूज़ वार्ता हिम हिम वार्ता हिमवार्ता

Categories

  • Blog
  • उत्तराखंड
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • देश/दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • साहित्य/संस्कृति
  • सिनेमा/मनोरंजन
  • सेहत
  • उत्तराखंड
  • साहित्य/संस्कृति
  • राजनीति
  • देश/दुनिया
  • क्राइम न्यूज़
  • सेहत
  • खेल
  • शिक्षा
  • सिनेमा/मनोरंजन
Watch Online
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बदरीनाथ धाम के आलौकिक दर्शन कराएगा नया प्लान, पर्यावरणीय चिंताएं भी मास्टर प्लान से जुड़ी, पढ़ें पूरी खबर
  • उत्तराखंड

बदरीनाथ धाम के आलौकिक दर्शन कराएगा नया प्लान, पर्यावरणीय चिंताएं भी मास्टर प्लान से जुड़ी, पढ़ें पूरी खबर

primebharat May 12, 2026

बदरीनाथ धाम के स्वरूप को ज्यादा भव्य और अलौकिक बनाने का काम जारी है. यहां 15 प्रोजेक्ट्स में से करीब 8 पूरे हो चुके हैं.

देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के प्रमुख केंद्रों में शामिल बदरीनाथ धाम को अब और अधिक भव्य, दिव्य और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है. केदारनाथ धाम की तर्ज पर बदरीनाथ में भी मास्टर प्लान के तहत बड़े स्तर पर निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य किए जा रहे हैं. सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को बदरीनाथ में पहले से कहीं अधिक सुविधाएं और आध्यात्मिक अनुभव मिलेगा. हालांकि दूसरी ओर पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों की चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं. उनका कहना है कि हिमालय की संवेदनशील ऊंचाइयों पर भारी निर्माण कार्य भविष्य में पर्यावरणीय संकट को जन्म दे सकता है.

दरअसल, बदरीनाथ धाम में करीब 15 योजनाओं पर काम किया जा रहा है. इनमें से आठ योजनाएं पूरी हो चुकी हैं. जबकि बाकी प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम जारी है. सरकार इस पूरे मास्टर प्लान के जरिए धाम के आसपास के क्षेत्र को एक धार्मिक-आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती है. इस योजना के तहत करीब 350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से अलग-अलग कार्य किए जा रहे हैं.मास्टर प्लान का मुख्य उद्देश्य बदरीनाथ धाम की धार्मिक और पौराणिक पहचान को बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार करना है. हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

ऐसे में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन पार्किंग, आवागमन, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं को विकसित करने पर विशेष ध्यान दे रहा है.सरकार की ओर से धाम को अलौकिक स्वरूप देने के लिए बड़े स्तर पर आर्टवर्क भी कराया जा रहा है. इस कार्य पर करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है. इन कलाकृतियों में भगवान विष्णु के अवतार, स्थानीय संस्कृति, लोक परंपराओं और धार्मिक उत्सवों को दर्शाया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को बदरीनाथ पहुंचते ही आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव मिल सके.

मास्टर प्लान के तहत अब तक जिन प्रमुख कार्यों को पूरा किया जा चुका है, उनमें आईएसबीटी वॉल, अराइवल प्लाजा और शेष नेत्र क्षेत्र शामिल हैं. इन स्थानों को भगवान विष्णु से जुड़ी थीम पर तैयार किया गया है. दीवारों और भवनों पर धार्मिक आकृतियां, पारंपरिक कला और सांस्कृतिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया गया है. आने वाले समय में बाकी क्षेत्रों को भी इसी शैली में विकसित किया जाएगा ताकि पूरा धाम एक समान आध्यात्मिक स्वरूप में दिखाई दे.

अगले दो महीनों में धाम में चल रहे कई महत्वपूर्ण कार्य स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगेंगे. करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित बदरीनाथधाम में मौसम और भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद तेजी से काम किया जा रहा है. सीमित समय और कठिन परिस्थितियों के बीच निर्माण कार्यों को पूरा करना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन सरकार इसे प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है.
-धीराज गर्ब्याल सचिव पर्यटन-

सरकार का फोकस केवल धार्मिक स्वरूप तक सीमित नहीं है बल्कि यहां स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देने की योजना बनाई जा रही है. इसके तहत स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और पारंपरिक वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए विशेष स्थान विकसित किए जा रहे हैं. साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं और मनोरंजन के साधन भी तैयार किए जा रहे हैं ताकि यात्रा अनुभव बेहतर बनाया जा सके. हालांकि दूसरी तरफ इस पूरी परियोजना को लेकर पर्यावरणविदों की चिंता लगातार बढ़ रही है. हिमालयी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्यों को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं.

विशेषज्ञों का मानना है कि अत्यधिक निर्माण गतिविधियां पहाड़ों की प्राकृतिक संरचना को प्रभावित कर सकती हैं. पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यकर्ता अनूप नौटियाल ने भी बदरीनाथ मास्टर प्लान को लेकर चिंता जाहिर की है. उनका कहना है कि बदरीनाथ बेहद संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में स्थित है जहां प्रकृति का संतुलन बहुत नाजुक है. ऐसे में भारी निर्माण कार्य पर्यावरण के लिए खतरा बन सकते हैं.उनका कहना है कि सरकार को विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए. किसी भी परियोजना को आगे बढ़ाने से पहले यह सुनिश्चित किया जाना जरूरी है कि उससे पहाड़ों की स्थिरता, जल स्रोतों और प्राकृतिक पारिस्थितिकी पर नकारात्मक असर न पड़े.

हिमालयी क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के दौरान वैज्ञानिक अध्ययन और पर्यावरणीय मूल्यांकन बेहद जरूरी है. यदि विकास और संरक्षण के बीच संतुलन नहीं बनाया गया तो भविष्य में इसका गंभीर प्रभाव देखने को मिल सकता है.फिलहाल सरकार बदरीनाथमास्टर प्लान को उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन की दिशा में एक बड़ा कदम मान रही है. आने वाले समय में यह धाम न केवल आस्था का केंद्र बनेगा बल्कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक विशेष आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में भी पहचान बनाएगा. लेकिन इसके साथ यह सवाल भी लगातार बना हुआ है कि क्या विकास की यह रफ्तार हिमालय की संवेदनशील प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर आगे बढ़ पाएगी या नहीं.

Post navigation

Previous केदारनाथ यात्रा: सोनप्रयाग में लगा यात्रियों का भयंकर जाम, सुबह से यात्री कर रहे धाम जाने का इंतजार, देखें वीडियो
Next OmniPad 12 के साथ HP ने एक बार फिर टैबलेट सेगमेंट में मारी एंट्री, जानें क्या है कीमत

Related Stories

उत्तराखंड के थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कर्णप्रयाग विवाद से था नाराज़
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कर्णप्रयाग विवाद से था नाराज़

June 29, 2026
हरिद्वार में मौत की टक्कर ! रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड

हरिद्वार में मौत की टक्कर ! रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत

June 29, 2026
रुड़की को मिली खेलों की नई पहचान, सीएम धामी ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण सीएम धामी
  • उत्तराखंड

रुड़की को मिली खेलों की नई पहचान, सीएम धामी ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण

June 28, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड के थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कर्णप्रयाग विवाद से था नाराज़
  • हरिद्वार में मौत की टक्कर ! रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत
  • यमुना तट पर मां श्यामा देवी को अंतिम विदाई, जसपाल राणा की याद में भावुक हुआ पैतृक गांव
  • कैलाश मानसरोवर यात्रा से पहले अलर्ट ! बिना वीजा-परमिट न करें सफर
  • रुड़की को मिली खेलों की नई पहचान, सीएम धामी ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • March 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • January 2024
  • July 2022
  • July 2018

Categories

  • Blog
  • उत्तराखंड
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • देश/दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • साहित्य/संस्कृति
  • सिनेमा/मनोरंजन
  • सेहत

Recent Posts

  • उत्तराखंड के थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कर्णप्रयाग विवाद से था नाराज़
  • हरिद्वार में मौत की टक्कर ! रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत
  • यमुना तट पर मां श्यामा देवी को अंतिम विदाई, जसपाल राणा की याद में भावुक हुआ पैतृक गांव
  • कैलाश मानसरोवर यात्रा से पहले अलर्ट ! बिना वीजा-परमिट न करें सफर
  • रुड़की को मिली खेलों की नई पहचान, सीएम धामी ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण

Recent Comments

    Archives

    • June 2026
    • May 2026
    • March 2026
    • January 2026
    • December 2025
    • November 2025
    • October 2025
    • September 2025
    • August 2025
    • July 2025
    • June 2025
    • May 2025
    • April 2025
    • March 2025
    • February 2025
    • January 2025
    • July 2024
    • June 2024
    • May 2024
    • January 2024
    • July 2022
    • July 2018

    Categories

    • Blog
    • उत्तराखंड
    • क्राइम न्यूज़
    • खेल
    • देश/दुनिया
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • साहित्य/संस्कृति
    • सिनेमा/मनोरंजन
    • सेहत

    Meta

    • Log in
    • Entries feed
    • Comments feed
    • WordPress.org

    About Author

    AF themes

    We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

    Connect with Us

    Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

    You may have missed

    उत्तराखंड के थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कर्णप्रयाग विवाद से था नाराज़
    • उत्तराखंड

    उत्तराखंड के थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कर्णप्रयाग विवाद से था नाराज़

    June 29, 2026
    हरिद्वार में मौत की टक्कर ! रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड

    हरिद्वार में मौत की टक्कर ! रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत

    June 29, 2026
    यमुना तट पर मां श्यामा देवी को अंतिम विदाई, जसपाल राणा की याद में भावुक हुआ पैतृक गांव
    • Blog

    यमुना तट पर मां श्यामा देवी को अंतिम विदाई, जसपाल राणा की याद में भावुक हुआ पैतृक गांव

    June 29, 2026
    कैलाश मानसरोवर यात्रा से पहले अलर्ट ! बिना वीजा-परमिट न करें सफर कैलाश मानसरोवर
    • Blog

    कैलाश मानसरोवर यात्रा से पहले अलर्ट ! बिना वीजा-परमिट न करें सफर

    June 28, 2026

    Recent Posts

    • उत्तराखंड के थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कर्णप्रयाग विवाद से था नाराज़
    • हरिद्वार में मौत की टक्कर ! रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत
    • यमुना तट पर मां श्यामा देवी को अंतिम विदाई, जसपाल राणा की याद में भावुक हुआ पैतृक गांव
    • कैलाश मानसरोवर यात्रा से पहले अलर्ट ! बिना वीजा-परमिट न करें सफर
    • रुड़की को मिली खेलों की नई पहचान, सीएम धामी ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • साहित्य/संस्कृति
    • राजनीति
    • देश/दुनिया
    • क्राइम न्यूज़
    • सेहत
    • खेल
    • शिक्षा
    • सिनेमा/मनोरंजन
    Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.